क्षेत्रीय केन्‍द्र, प्रयागराज में दिनांक 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 के बीच हिंदी सप्ताह का आयोजन
प्रयागराज ,21 सितंबर, 2022
हिंदी सप्‍ताह 2022 का प्रतिवेदन क्षेत्रीय केन्‍द्र, प्रयागराज में दिनांक 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 के बीच हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया। हिंदी सप्‍ताह का उद्घाटन मुख्‍यालय तथा इसके क्षेत्रीय केन्‍द्रों के साथ संयुक्‍त रूप से ऑनलाईन किया गया। शेष कार्यक्रम क्षेत्रीय केन्‍द्र द्वारा अपने-अपने स्‍तर पर ऑफलाइन आयोजित किया। हिंदी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्‍य अतिथि महोदय श्री नवीन प्रजा‍पति ने रेखांकित किया कि – ‘हिंदी आज वैश्विक भाषा बनती जा रही है। राष्‍ट्रभाषा और राजभाषा का अंतर बताते हुए हिंदी में कार्य करने हेतु मार्ग दर्शाये। उन्होंने आगे कार्मिकों से कहा कि हमारा संवैधानिक दायित्व है कि हिंदी का राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए राजभाषा हिंदी को दैनिक जीवन और कामकाज़ में नि:संकोच अपनाना चाहिए।

हिंदी सप्‍ताह का समापन समारोह 29 सितंबर 2022 को क्षेत्रीय केंद्र में मनाया गया। इस समारोह में क्षेत्रीय केन्‍द्र के प्रभारी अध्‍यक्ष डॉ. धर्मनाथ झा ने माननीय मुख्‍य अतिथि महोदय का स्‍वागत करते हुए अनुसंधान संबंधित गतिविधियों को संक्षिप्‍त रूप से प्रस्‍तुत किया। राजभाषा हिंदी के बारे में उन्‍होंने कहा कि हिंदी को प्रयोगशाला से भूमि तक पहुंचाना चाहिए। केन्‍द्र के अनुसंधाल उपलब्धियों को किसानों के समक्ष सरल व सहज भाषा में रखने पर जोर दिया। अंत में उन्‍होंने हिंदी सप्‍ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।
प्रभारी राजभाषा मो. कासिम ने हिंदी प्रगति और हिंदी सप्‍ताह की संक्षिप्‍त जानकारी सभा कक्ष में प्रस्‍तुत की।
हिंदी सप्‍ताह समापन समारोह में प्रो. अखिलेश कुमार दूबे, अकादमिक निदेशक, महात्‍मा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, प्रयागराज को आमंत्रित किया गया। मुख्‍य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को नवाचार को बढ़ावा देते हुए नवाचारी होना चाहिए अर्थात नये तरीके से काम करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि आज हिंदी का सो‍शल मीडिया से लेकर अन्‍य तकनीकों में इस्‍तेमाल हो रहा है। हिंदी हमारे दिल की भाषा है। इसलिए इसे राजभाषा का दर्जा दिया गया। उन्‍होंने महात्‍मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अंग्रेजी के स्‍थान पर हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। मुख्‍य अतिथि महोदय ने कहा कि स्‍वामी दयानन्‍द सरस्‍वती पहले संस्‍कृत भाषा में अपना लेखन शुरू किया था किंतु धीरे-धीरे वे अपला लेखन हिंदी भाषा में करने लेगे। आगे उन्‍होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री विभिन्न राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों से गर्व से हिंदी भाषा में संबोधन करते हैं।

हिेदी सप्‍ताह के दौरान निम्‍नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए गए:- 1) हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता 2) हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता 3) हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता 4) अंताक्षरी प्रतियोगिता 5) वाद-विवाद प्रतियोगिता की सबसे विशेषता यह रही कि अधिकारियों और कर्मचरियों के बच्‍चों ने बड़ी खुशी और लगन के साथ राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार में भाग लिया। बच्‍चों के लिए हिंदी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्‍कार प्राप्‍त हुए है। समारोह के अतिथियों द्वारा विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्‍कृत किया गया।
डॉ. मो. अबसार आलम ने धन्‍यवाद ज्ञापन दिया तथा कार्यक्रम की समाप्ति राष्‍ट्रगान से हुआ।





यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार1 21/09/22 को अद्यतन किया गया